Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस और बदमाशो में मुठभेड़; फायरिंग में दो बदमाशो राहुल और जसबीर को लगी गोलियां, PGi भर्ती

रोहतक में सोमवार सुबह जींद बाईपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। रोहतक के गांव किलोई में बारात पर फायरिंग और फाइनेंसर की हत्या के मामले में आरोपी थे।

आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के गांव टिब्बी निवासी जसबीर और खरखौदा निवासी साहिल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े हैं। बता दें कि पुलिस की सीआईए 2 टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सोमवार सुबह जींद बाईपास पर मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाई थीं। वहीं मृतक फाइनेंसर के परिजनों ने झज्जर के गांव डीघल टोल पर जाम लगाकर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भी की थी।

6 दिसंबर को रोहतक के किलोई गांव में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शादी समारोह में शामिल लोगों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें शादी समारोह में शामिल झज्जर के एक फाइनेंसर की मौत हो गई थी। एक अन्य बाराती गोली लगने से घायल हो गया था। फाइनेंसर को 7 से 8 गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी मंजीत के रूप में हुई थी। घायल मनदीप बालम गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंजीत फाइनेंस का काम करता था और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भी रह चुका है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर डीघल टोल के पास रोहतक-झज्जर रोड को करीब 2 घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी हुई तो प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, परिजनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 2 दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे दोबारा रोड जाम करेंगे।

गोलियां लगने से फाइनेंसर उसी समय जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, एक गोली मंदीप को लगी। वह भी जमीन पर पड़ा रहा। गोलियों की आवाजें सुनकर पैलेस में मौजूद लोग बाहर की ओर दौड़े। जैसे ही लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।

इसके बाद लोगों ने घायलों को उठाया और सीधे रोहतक PGI ले गए। वहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मंदीप को भर्ती कर लिया। उसका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version