Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़:तीन को लगी गोली, पीजीआई में करवाया भर्ती, दोनों तरफ से फायरिंग

रोहतक में सोमवार को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। वहीं गोली लगने के कारण घायल तीन युवकों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

घटना गांव खरावड़ की बताई जा रही है। जहां पुलिस व बदमाश आमने-सामने हो गए। वहीं पुलिस की गोली लगने के कारण 3 घायल रोहतक पीजीआई में भर्ती हुए हैं।

ये हुए घायल

घायल की पहचान सोनीपत जिले के गांव सिलाना निवासी करीब 42 वर्षीय संदीप, रोहतक की छोटूराम कॉलोनी निवासी करीब 42 वर्षीय नरेश, रोहतक के प्रीत विहार निवासी करीब 34 वर्षीय अनवर के रूप में हुई है। जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version