रोहतक में पुलिस व बदमाशों के बीच देर रात को सुनारिया रोड पर मुठभेड़ हो गई, जिसमें बाइक सवार 2 आरोपियों को गोली लगी है, जबकि एक बाइक गिरने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

झज्जर रोड पर घनीपुरा में पिछले दिनों लूट करने के मामले में 3 आरोपी बाइक पर सवार होकर सुनारिया जेल रोड से शहर की तरफ आ रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाइक सवारों को रूकने का इशारा किया। बाइक सवारों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, जिसमें बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के साथ मुठभेड़ मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बलम्भा निवासी 19 वर्षीय आयुष, राजस्थान निवासी 21 वर्षीय पुष्पेंद्र व राजस्थान निवासी 22 वर्षीय आजाद के रूप में हुई। तीनों आरोपियों ने 7 जुलाई को आर्य नगर थाना क्षेत्र के झज्जर रोड पर दुकानदार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 2 आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

तीनों बदमाश 7 जुलाई को लोहा व्यापारी की दुकान पर गए और किले की बाउंड्री के लिए जाली मांगी। दुकानदार अशोक जैन ने नौकर के साथ उन्हें अंदर जाली देखने भेज दिया। इसके बाद उसे गोदाम में अंदर बुलाया तो एक आरोपी ने रिवाल्वर निकाली और उस पर तान दी।

दूसरा आरोपी अशोक जैन की पत्नी सुमिता जैन को गोदाम में लेकर गया और तीनों को रिवाल्वर व चाकू की नोक पर बंधक बनाकर ऊपर ले गए और कमरे में अशोक जैन व उसके नौकर को बंधक बना लिया। तीसरे आरोपी ने सुमिता जैन को चाकू की नोक पर रखते हुए अलमारी से डेढ़ लाख रुपए, हीरे की चूडियाँ, हीरे की 2 नथ, हीरे का पैंडल सेट, सोने व चांदी 25 सिक्के निकाल लिए।

आरोपी ने सोने की 2 चूड़ी, दो कड़े, मंगल सूत्र, 3 सेट, 3 हीरे की अंगूठी, गले के पेंडेंट सेट, कान चैन एक जोड़ी सहित चांदी के 20, 50 व 100 ग्राम के सिक्के निकाले और फरार हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। दिन दहाड़े हुई लूट के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया था।

7 जुलाई को हुई लूट मामले में आर्य नगर थाने में केस है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है। इसी मामले में अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को काबू किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, वह भी चोरी की बताई जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!