Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़:एक की मौत, दूसरा घायल; दो व्यापारियों से रंगदारी के मामले में थे वांटेड

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश बिना नंबर प्लेट की सिल्वर गाड़ी में सवार थे। जिनके पीछे पुलिस की CIA यूनिट लगी हुई थी। जैसे ही बदमाश डोढपुर मोड़ से नरायणा रोड पर पहुंचे तो वहां अंधेरा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस की ओर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने को भी कहा। लेकिन बदमाशों ने फायरिंग चालू रखी। इसी बीच पुलिस की ओर जवाबी फायरिंग की गई। जिस दौरान दोनों बदमाशों को गोलियां लग गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को मौके से काबू किया। मौके से दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने के चलते उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों शहर के एक बड़े मिष्ठान भंडार संचालक और एक डेयरी संचालक से जेल से फोन कर फिरौती मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकियां दी गई थी। इसी मामले में ये दोनों आरोपी जेल से बाहर प्रत्यक्ष तौर पर गैंग को चला रहे थे। जोकि पुलिस के वांटेड थे। शुक्रवार शाम को ये फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिल गई।

Exit mobile version