Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पीजीआई में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त:अधिकारियों से मीटिंग में 7 मांगों पर सहमति; बोले- वादा पूरा नहीं तो फिर करेंगे आंदोलन

हरियाणा के रोहतक स्थित पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी है। पीजीआई के अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें 7 मांगों पर सहमति बनी। जिसके बाद हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है।

रोहतक पीजीआई के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एचकेआरएन में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर 13 जनवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी। जो सोमवार तक चली। हालांकि अभी एचकेआरएन में शामिल करने की मांग पर विचार चल रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी कि जिन मांगों पर सहमति बनी है, उनको पूरा नहीं किया तो फिर से आंदोलन किया जाएगा

रोहतक पीजीआई के कर्मचारी चांद कुमार ने बताया कि प्रशासन ने उनकी सात मांग पूरी कर दी हैं। जिसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी। सोमवार को उनकी पीजीआई के एमएस व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं आश्वासन दिया कि एचकेआरएन में कर्मचारियों को शामिल करने पर भी फोकस रहेगा और जल्द ही शामिल कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनकी मांग पूरी करते हुए हटाए गए 14 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। सीएल, ईएल व आरएच की मांग मान ली है। तीन साल से जो वेतन बढ़ोतरी नहीं हुई, तो वह एरियर के साथ बढ़ाया जाएगा। साथ ही वेतन भी बढ़ाई जाए। अटेंडेंस ना लगने पर जो वेतन कटती थी, उस स्थिति में डिपार्टमेंट से लिखवाकर पूरी वेतन दी जाएगी। कोई किसी को नाजायज तंग नहीं करेगा और जो जहां पर ड्यूटी कर रहा है, वहां करता रहेगा। जब तक कि डिपार्टमेंट की तरफ से कोई शिकायत नहीं आती।

Exit mobile version