Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक PGI में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। कर्मचारी सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर हो गए हैं।। अनुबंध कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से 2021 में ठेकेदारी प्रथा बंद करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन व सरकार की ओर से अनुबंध कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त नहीं करेंगे और काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पीजीआई में व्यवस्था चरमराई हुई है।

Exit mobile version