Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में कर्मचारी महासंघ की बैठक: 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 9 अप्रैल को करेंगे राज्य स्तरीय कन्वेंशन

रोहतक में मानसरोवर पार्क के नजदीक जिला कार्यालय में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगेंद्र बल्हारा तथा संचालन जिला सचिव मनोज हुड्डा द्वारा किया। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 9 अप्रैल को अंबाला में होने वाली राज्य स्तरीय कन्वेंशन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

रोहतक शहर के बिजली विभाग के प्रधान विजय हुड्डा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि कच्चे कर्मचारियों को पक्के रोजगार की सुरक्षा तथा पक्के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू कर सामाजिक सुरक्षा तथा कैशलैस मेडिक्लेम को लागू करके सभी कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की रोजगार की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है तो कर्मचारी पूरी ऊर्जा को जनसेवा और सरकारी नीतियों को धरातल पर लागू करने में लगा पाएंगे। अन्यथा कर्मचारियों को संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

जोगेंद्र बल्हारा ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने 5 सूत्रीय मांगपत्र तैयार किया है। जिसमें पुरानी पेंशन लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कैशलैस मेडिक्लेम लागू करना तथा रोजगार कौशल निगम को भंग करना मुख्य रूप से शामिल है। साथ ही मांगों को लागू करवाने के लिए प्रदेश का कर्मचारी 9 अप्रैल को अंबाला में राज्य स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेंगे।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रांतीय संगठन करता विजयपाल अहलावत ने कहा कि कार्यकारिणी कन्वेंशन में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार के संघर्ष का ऐलान करेगी। इसलिए सरकार समय रहते उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे ताकि उन्हें आंदोलन न करना पड़े।

Exit mobile version