Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत मे चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत; शिक्षा विभाग के क्लर्क के सीने में हुआ दर्द

सोनीपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उसकी ड्यूटी गांव सेरसा जाटी में मतदान केंद्र में लगी थी। गांव गंगाना का रहने वाला वीरेंद्र सिंह पुगथला गांव के सरकारी स्कूल में क्लर्क था।

सोनीपत के सेरसा जाटी में चुनाव ड्यूटी पर गए वीरेंद्र की रात को तबीयत खराब हो गई थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 51 वर्षीय वीरेंद्र निवासी गांव गंगाना हाल सोनीपत में गली नंबर 9 शिव कॉलोनी में रह रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 27 मामले को लेकर जांच कर रही है।पोस्टमार्टम के लिए उसका शव नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है ।

Exit mobile version