Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एल्विश यादव का नया राजनीतिक अंदाज! ‘खरगोश जनता पार्टी’ और ‘गाजर हमारा हक’ वाला मेनिफेस्टो चर्चा में

गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एल्विश ने बुधवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के एक काल्पनिक राजनीतिक दल पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पोस्ट पर नई खरगोश जनता पार्टी बनाकर उसका पोस्टर और मैनिफेस्टो जारी किया। इसके बाद से इंटरनेट पर फैंस और ट्रोलर्स के बीच नई बहस छिड़ गई है।

एल्विश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किए गए ‘खरगोश जनता पार्टी के पोस्टर पर मेनिफेस्टो लिखकर एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने तीन बेहद मजाकिया और व्यंग्यात्मक बिंदु लिखे।जिसमें उन्होंने काल्पनिक पार्टी के चुनावी वादों और कार्यप्रणाली का मजाक उड़ाते हुए लिखा कि गाजर हमारा हक, स्पीड हमारी पहचान है, खरगोश एकता जिंदाबाद, तेज दिमाग, लंबे काम, सबका विकास गाजर के साथ।

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है। एक के बाद एक की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “अब बहस नहीं, सीधा पेस्ट कंट्रोल होगा”। इस घोषणापत्र को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद एल्विश यादव ने एक और बेहद आक्रामक पोस्ट डाली। उन्होंने कहा कि, “मैं अब कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों से बहस नहीं करता। बहस करने से बेहतर पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” एल्विश के इस ‘पेस्ट कंट्रोल’ वाले बयान को चर्चा चल रही है।

विवाद यहीं नहीं थमा। इसके ठीक बाद एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्टर जारी कर दिया।

डिजिटल पोस्टर में एक नया तंज कसते हुए लिखा था— “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ सभी को मुफ्त गाजर दिल्ली के ऐतिहासिक विरोध-प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर का नाम इस्तेमाल करने और ‘फ्री गाजर’ यानी लालच या बहकावे का प्रतीक इस्तेमाल करने के पीछे एल्विश का क्या मकसद था। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं।

लगातार आ रही इन पोस्ट्स के बाद जब इंटरनेट पर ट्रोलर्स और यूजर्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू किए, तो एल्विश ने एक वीडियो संदेश जारी कर सबको दो टूक जवाब दे दिया। वीडियो में बेहद बेबाक अंदाज में बात करते हुए एल्विश यादव ने कहा कि देश में हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिली हुई है।

उन्होंने कहा, “मुझे बोलने की पूरी आजादी है और मैं अपनी बात बोल रहा हूं।” एल्विश के इस वीडियो के बाद उनके सपोर्टर्स लगातार उनके हक में कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल एल्विश की इस ‘खरगोश जनता पार्टी’ वाली सीरीज ने डिजिटल दुनिया का पारा पूरी तरह गरमा दिया है।

Exit mobile version