रोहतक स्थित नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला पहुंचेंगे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना में अंत्योदय परिवारों को शामिल किया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इसके बाद एक लाख 80 हजार वार्षिक आय से कम वाले लोग भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज ले पाएंगे।

जिला अस्पताल में होने वाले कार्यक्रम की प्रशासनिक स्तर पर पहले ही रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्रपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गुरुग्राम के मानेसर से आयुष्मान भारत योजना के अंत्योदय परिवारों तक विस्तार को लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अध्यक्षता करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में एक लाख 80 हजार रुपए तक वार्षिक आय के अंत्योदय परिवारों को भी शामिल किया जा रहा है। योजना के तहत प्रतिवर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रुपए तक सरकारी अथवा पैनल पर निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!