Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 100 यूनिट बिजली का बिल 200 रुपए होगा:CM सैनी का ऐलान

हरियाणा के अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ करते हुए बिजली उपभोक्ताओं के लिए 2 बड़ी घोषणाएं की गईं। सीएम ने कहा कि बिजली के बिल में मंथली मिनिमम चार्ज को सरकार ने खत्म कर दिया है। अब लोग जितनी बिजली खर्च करेंगे, उतना ही बिल आएगा। सरकार ने ये भी फैसला किया है कि जो लोग 10 यूनिट से 100 यूनिट बिजली खर्च करते हैं, उन्हें सिर्फ 200 रुपए ही देने होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अंबाला, करनाल और हिसार जिले के लाभार्थियों को योजना के प्रमाण पत्र सौंपे।

सीएम ने योजना के शुभारंभ के मौके पर कहा कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री ने इस योजना का अयोध्या में शुभारंभ किया था। पीएम ने इस योजना के जरिए अंत्योदय परिवार के गरीब लोगों के लिए घरों में उजाला करने का काम किया है। प्रधानमंत्री हमेशा ये सोच रही है कि अंतोदय को मजबूत करना है। इस योजनाओं के जरिए पीएम ने देश के गरीब लोगों को सशक्त करने का काम किया है। अंबाला में हुए इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राई विधानसभा से विधायकी से इस्तीफा दे चुके बिजली मंत्री रणजीत चौटाला भी मौजूद रहे।

Exit mobile version