Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में झूल रहे बिजली के खंभे, सड़कों पर मंडरा रहा खतरा! प्रशासन सो रहा कुंभकर्ण की नींद

रोहतक के कई इलाकों में बिजली के खंभे एक साइड में कई फीट तक झुके हैं, जबकि बरसात के मौसम में आंधी आने की आशंका रहती है। इससे यह खंभे किसी भी समय गिरने पर हादसे का कारण बन सकते हैं। फिर ​भी बिजली निगम की तरफ से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों की तरफ से की गई मांग को भी अनसुना किया जाता है। शहर के प्रेमनगर, आर्यनगर, हुड्डा कॉम्पलेक्स, शास्त्रीनगर, माता दरवाजा, जींद रोड, झज्जर रोड समेत विभिन्न जगहों पर बिजली के खंभे कई फीट तक झुके हुए हैं। इनमें किसी भी बीच से टूटने या पूरा खंभा ही गिरने का खतरा है।

जिससे लाइन भी टूटेगी और बिजली का करंट फैल सकता है। इससे हादसा होने का अंदेशा है। साथ ही दोबारा खंभा लगाने तक घंटों ​तक आसपास के लोगों को बिजली कट भी झेलना पड़ेगा। लोग अक्सर इन खंभों को ठीक करने की मांग करते हैं, लेकिन काफी समय से बिजली निगम ने इनको ठीक नहीं किया है। वहीं, आंधी में पहले भी खंभे गिरते रहे हैं। मई से अब तक जिले में 248 से अधिक पोल आंधी के कारण गिरने के बाद घंटों ​बिजली कट लगा है। ​बिजली निगम के एसई जेएस नारा ने कहा कि समय समय पर मेंटनेंस किया जाता है और जरूरत के हिसाब से खंभों को ठीक करने का काम भी करने के निर्देश​ दिए गए हैं।

Exit mobile version