रोहतक के सुनारिया गांव में बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट आ गया। जिससे सांड की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब सांड वहां से गुजर रहा था। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली आपूर्ति बंद करायी। ताकि कोई और हादसा न हो सके। बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। ताकि बिजली खंभे में आ रहे करंट को रोका जा सके।
