Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गोहाना बिजली कर्मचारियों की मीटिंग : कर्मियों को दिलाई लाइन पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की शपथ

बिजली निगम के सिटी सब डिवीजन कार्यालय में एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में उन्होंने कर्मचारियों को लाइनों पर काम करते समय सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने को लेकर शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि लाइन पर काम करते समय अधिकांश हादसे कर्मचारियों द्वारा की गई लापरवाही के कारण होते हैं।

काम जल्दी खत्म करने के लालच में कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के ही लाइन पर काम शुरू कर देते हैं। आज होने की स्थिति में कर्मचारी की कई बार मृत्यु भी हो जाती है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मुख्यालय ने भी लाइन पर काम करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बिना सुरक्षा उपकरणों के लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। इस अवसर पर जेई लहना सिंह, जेई अशोक, सुनील, रणवीर सिंह, राजेश, सुनील कुमार, प्रदीप शर्मा आदि कर्मी उपस्थित थे।

Exit mobile version