हरियाणा मे पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसी संबंध में पंचकूला मे मुख्य इलेक्शन अफसर धनपत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी शुरू हो चुकी है। अब पंचायती चुनावों को लेकर ऐलान कर दिया गया है। जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे। सरपंच और पंचों के लिए 2 नवंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। कल 8 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 14 से 19 अक्टूबर तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे।

बता दे कि पहले चरण में भिवानी, झज्जर, फतेहाबाद, जींद, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में चुनाव करवाए जाएंगे। पहले चरण के लिए 14 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे, जो 19 अक्टूबर तक चलेंगे। 20 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 21 अक्टूबर को नामांकन वापस किए जाएंगे। इसके बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

सरपंच और पंचों का चुनाव 2 नवंबर को किया जाएगा। पंच और सरपंचों के मतदान की मतगणना भी वोटिंग के दिन ही हो जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना बाकी जिलों में चुनाव खत्म होने के बाद होगी। हरियाणा में पंचायती चुनावों को लेकर 21 महीने की देरी हो चुकी है। इससे पहले 5 साल का कार्यकाल फरवरी 2021 में भंग कर बीडीपीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले भी कई बार पंचायती चुनावों में देरी हो चुकी है। हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में बीसीए को 8% और महिलाओं को 50% आरक्षण दिया है। इसको लेकर कोर्ट में चुनौती भी दी गई थी, जिस वजह से चुनाव में देरी हुई।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!