पंचायत चुनाव को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में बताया जा रहा है कि हरियाणा पंचायती चुनाव 13 सितंबर को होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने अभी तक कोईनोटिफिकेशन जारी नहीं किया है,लेकिन फिर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मैसेज तेजी सेवायरल हो रहा है।

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, इस मैसेज में कहा गया है कि सिरसा जिले की अहमदपुर ग्राम पंचायत को छोड़कर 13 सितंबर को पूरे हरियाणा में पंचायत चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक है,लोग ऐसी झूठी अफवाहों पर कृपया ध्यान ना दें, और जब भी चुनाव की तिथि घोषित होगी इसकी सूचना चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से दे दी जाएगी।

हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन और पंजाब एवं हरियाणाहाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दर्शन सिंह की अध्यक्षता में यह जनसुनवाई की जाएगी। इस जनसुनवाई के दौरान पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के संबंध में आम नागरिकों द्वारा दिए गए तर्क और उनके विचारों को सुना जाएगा। मंडल मुख्यालय पर जन सुनवाई के लिए हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर इस कार्यक्रम की सुचना दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!