Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जमीन विवाद में बुजुर्ग पर किया फरसा-तलवार से वार…गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के पलवल जिले में जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। थाना चांदहट क्षेत्र में 20 अप्रैल 2026 को दर्ज FIR के अनुसार, आरोपियों ने घात लगाकर एक व्यक्ति पर फरसा और तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शिकायतकर्ता गौरव निवासी जेवर (उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने गांव बागपुर में करीब 7 एकड़ जमीन खरीदी हुई है। 19 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे उनके पिता और छोटा भाई खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि हेमदत्त और उसके बेटे देव ने फरसा और तलवार से उनके पिता पर हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश की। हमले में उनके पिता को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें पहले सिविल अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी पक्ष ने खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी थी और सभी के नाम कागज पर लिख कर चिट्ठी दी थी।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115, 126, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कर्मवीर को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version