हरियाणा के सोनीपत में महिला ने अपने बुजुर्ग पति की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गई। पूरी घटना पड़ोसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में पति घर के आंगन में पड़ा हुआ दिख रहा है। पत्नी पास ही चारपाई पर बैठकर अपने बालों में कंघी करते हुए कंघी से पति पर वार कर रही है।

मृतक की पहचान गोहाना के गढी सराय नामदारखां निवासी सुरेश (62) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि रविवार रात को सुरेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से पूनम फरार है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। गोहाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी राजू ने बताया कि रविवार रात को सुरेश और पूनम के बीच झगड़ा हुआ था, और पूनम ने सुरेश के साथ मारपीट भी की थी। आज सुबह फिर से दोनों में झगड़ा हुआ, और सुबह करीब 6:30 बजे सुरेश की मौत हो गई। मैंने इसका वीडियो भी बनाया था, तब सुरेश जिंदा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पूनम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर सुरेश के साथ मारपीट करती थी।

ACP मलकीत सिंह ने बताया कि सुरेश पर ईंट से हमला किया गया था और कंघी पर भी खून के निशान मिले हैं। सुरेश की छाती पर लात-घूंसे मारने के निशान हैं और सिर के पीछे भी चोट लगी है।

गोहाना के सिटी थाने में सुरेश के भतीजे की शिकायत पर पूनम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ASI दिनेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में पूनम को गिरफ्तार कर लिया। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पड़ोसी राजू ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया है, वह एक मिनट 35 सेकेंड का है। वीडियो में सुरेश आंगन में बेसुध पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पूनम गुस्से में अपने बालों में कंघी करते हुए उसे कुछ कह रही है। पूनम सुरेश के माथे पर लगातार 9 बार कंघी मारती है और कहती है, “बता, नहीं तो ईंट मार दूंगी तेरे को, देख कितना बेशर्म हो रहा है।”

इसके बाद पूनम खड़ी होकर सुरेश को थप्पड़ मारती है और कहती है, “बुला ले जिसे बुलाना है, तुझे जिंदा नहीं बख्शूंगी।” फिर पूनम कमरे की तरफ जाती है, वापस आती है और फिर सुरेश को थप्पड़ मारती है। इसके बाद वह सुरेश के सिर पर लात मारती है, “मर जा” कहती है और चारपाई पर बैठ जाती है। तभी सुरेश तड़पने लगता है, जिस पर पूनम कहती है, “करता रह, जिसे बुलाना है बुला ले, मैं तुझे जिंदा नहीं छोडूंगी।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!