Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में बड़े भाई की हत्या, छाती में गोली मारी:प्रॉपर्टी डीलर था, बहस के बाद किया फायर, आरोपी मौके से फरार

फरीदाबाद में शुक्रवार को छोटे भाई ने बड़े भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। बहस के बाद छोटे भाई ने गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

मृतक की पहचान फतेहपुर चंदीला के रहने वाले नरेंद्र के रूप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलर था। नरेंद्र का छोटा भाई विकास भी प्रॉपर्टी डीलिंग का ही काम करता है। विकास को बचपन में ही चाचा कुलदीप सिंह ने गोद ले लिया था।

छोटे भाई ने बड़े भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। बहस के बाद छोटे भाई ने गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

Exit mobile version