Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बारात चढ़ने से पहले बड़े भाई ने फांसी लगाई ,शराब पीने के बाद रिश्तेदारों में कहासुनी हुई थी

भिवानी में मंगलवार को छोटे भाई की बारात चढ़ने से पहले बड़े भाई ने सरकारी स्कूल में जाकर फांसी लगा ली। सोमवार रात को शराब पीने के बाद रिश्तेदारों में कहासुनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि वह इसी बात से परेशान था।

घर पर परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। जैसे ही उन्हें बड़े बेटे की मौत का पता चला तो खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी ने बताया कि नफे सिंह के पिता का नाम प्रेम सिंह है। नफे सिंह को तारा चंद ने गोद लिया हुआ था। इसके छोटे भाई की शादी थी। रात को शराब पीने के बाद रिश्तेदारों में आपस में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह टेंशन में था। सुबह 5 से 6 बजे के बीच सरकारी स्कूल में जाकर उसने फांसी लगा ली।

Exit mobile version