Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सार्वजनिक स्थानो पर जुआ खेलते हुए आठ युवको को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की अलग-2 टीमो ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आठ व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानो पर ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियो से जुआ मे दाव पर लगे 13,090/ रुपये बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अलग-2 अभियोग अंकित किया गया है।


प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही सचिन्दर के नेतृत्व मे पुलिस टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेलवे लाईन पटेल नगर रोहतक से पांच युवको को सार्वजनिक स्थान पर ताश के पतो के साथ जुआ खेलते हुए काबू किया है। युवको की पहचान दिपक पुत्र बनीसिहं, कमल पुत्र मगंलसेन, रिंकू पुत्र माईराम निवासीगण पटेल नगर, पकंज पुत्र बलराम निवासी चिन्योट कालोनी व बिजेन्द्र पुत्र सुदान नई चिन्योट कालोनी के रुप मे हुई। आरोपियो के पास से सट्टा मे दांव पर लगे 12130/- रुपये बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 293/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया है।


प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अचल के नेतृत्व मे पुलिस चौकी इन्द्रा कालोनी की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए इन्द्रा कालोनी पानी बूस्टर के पास से तीन युवको को सार्वजनिक स्थान पर ताश के पतो के साथ जुआ खेलते हुए काबू किया है। युवको की पहचान राजकुमार उर्फ राजु पुत्र कशमीरी लाल, संजय पुत्र रमेश व गुरुचरण पुत्र मोहन निवासीगण इन्द्रा कालोनी के रुप मे हुई। आरोपियो के पास से सट्टा मे दांव पर लगे 960/- रुपये बरामद हुए है। आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 524/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version