Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मेले में झूले से गिरकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खुशप्रीत अपने माता-पिता के साथ मेला देखने के लिए ग्यासपुरा के दशहरा मेले में गया था

ग्यासपुरा इलाके में दशहरे मेले के दौरान झूले से गिरकर एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना साहनेवाल की पुलिस ने मृतक खुशप्रीत (8) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को खुशप्रीत अपने माता-पिता के साथ मेला देखने के लिए ग्यासपुरा के दशहरा मेले में गया था।

इस दौरान वो अपनी मां की गोद मे बैठकर झूला ले रहा था। तभी जब झूला कुछ ऊंचाई पर पहुंचा तो अचानक खुशप्रीत मां की गोद में से नीचे गिर गया और उसकी अस्पताल ले जाने तक मौत हो गई।

Exit mobile version