Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में चलती बस में आठ श्रद्धालु जिंदा जले, 25 से ज्यादा झुलसे, एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मथुरा.वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु

हरियाणा में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 25 से अधिक बुरी तरह झुलस गए। 8 लोगों की मौत मौके पर ही हुई, 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घायलों ने बताया है कि हादासा नूंह जिले में तावड़ू गांव के पास हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अधिकांश घायलों को नूंह के नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

गांववालों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था। पुलिस को भी जानकारी दी थी। तब तक कई लोग बुरी तरह झुलस चुके थे। उनमें से 8 की मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version