महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक के राजनीति विज्ञान विभाग एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के द्वारा विद्यार्थियों को जिला विकास भवन (रोहतक) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान सत्यवीर फौगाट ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें वहां की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। आंगनवाड़ी केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास अधिकरण आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी प्रदान की |उन्होंने अपने जीवन के अनुभव और विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में छात्राओं से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ अर्चना राठी एवं प्रीति प्राध्यापिकाएँ वहां मौजूद रही।
