Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में पहली बार हुई शिक्षा अधिकार पंचायत- हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया

देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री माननीय मनीष सिसोदिया जी की अध्यक्षता में आदमपुर के बालसमंद गांव में पहली शिक्षा अधिकार पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी हरियाणा के शीर्ष पदाधिकारियों और आदमपुर हल्के के हजारों लोगों ने शिरकत की।

इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा में गिरते शिक्षा के स्तर के बारे में लोगों को जागरूक करना, किस प्रकार से आम आदमी के बच्चों का शिक्षा के प्रति रुझान हो और किस प्रकार से हरियाणा में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय रणनीतिकार श्री अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।

रोहतक से श्री जगबीर हुड्डा के नेतृत्व में साहिल मग्गू, रामप्रकाश सूतवाल, जसबीर कुमार, कुणाल सीकरी, अनिल डीघल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी इस पंचायत में अपनी मजबूत हिस्सेदारी की।

Exit mobile version