Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महम में शिक्षा विभाग ने 4 स्कूल किए सील:14 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लगेंगे ताले, अभिभावकों से अपील

रोहतक जिले के महम खंड में शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने पहले चरण में 14 ऐसे स्कूलों की पहचान की है, जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। पहले दिन की कार्रवाई में सीसर खास गांव के तीन और भैणी भैरों गांव के एक स्कूल को सील किया गया। यह कार्रवाई पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में की गई।

क्लस्टर हैड राजेश नांदल के अनुसार शेष गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी जल्द ही सील किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने अभिभावकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में न भेजें। यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ की जा रही है, जो नियमों की अवहेलना कर संचालित हो रहे हैं।

Exit mobile version