Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कारोबारी के घर ED की छापेमारी, जांच के घेरे में आए कई ठिकाने

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सोनीपत के अनिल विहार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने माइनिंग कारोबारी नीरज शर्मा के घर पर रेड की।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि नीरज शर्मा का माइनिंग कारोबार पंजाब, यमुनानगर समेत कई जगह फैला हुआ है, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नीरज शर्मा मूल रूप से औरंगाबाद (ब्राह्मणवास) के रहने वाले हैं और पहले अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वह सोनीपत के अनिल विहार में रहते हैं और कुटुंभ केयर इंटरप्राइजेज, बढ़मलिक में उनका कार्यालय भी है। माना जा रहा है कि ED उनकी संपत्तियों और कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, नीरज शर्मा के खिलाफ अवैध माइनिंग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच चल रही थी

जानकारी के मुताबिक, ED की यह कार्रवाई उसी कड़ी में की जा रही है। फिलहाल अधिकारी उनके घर और कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं। यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है

Exit mobile version