Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में CA के ऑफिस पर ED की रेड: दो गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, कई बड़ी कंपनियों और व्यापारियों का काम संभालता है ऑफिस

रेवाड़ी में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भाड़ावास गेट के पास कई कंपनियों और कारोबारियों का काम संभालने वाले एक सीए की कंपनी में रेड की। टीम ने सीए के मकान को अंदर से बंद करने के बाद घंटों दस्तावेजों की जांच की। आयकर की टीम मकान के अंदर रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी हुई है।

टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाले एक सीए के ऑफिस पर सुबह के समय करीब 6 बजे ही ईडी विभाग की टीम पहुंच गई। 2 वाहनों में आए टीम के सदस्यों के साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद है। टीम ने ऑफिस में प्रवेश करने के बाद अंदर से मकान का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सीए के दस्तावेजों की जांच शुरू की गई।

जैसे ही सीए के ऑफिस पर ED की रेड की सूचना का पता चला, कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रेड किस मामले को लेकर की गई है। बताया जा रहा है कि एसकेजी टैक्स कंसलटेंट कंपनी चलाने वाला सीए कई बड़ी कंपनियों और फर्मों के टैक्स संबंधी कार्यों को देखता है। प्रवर्तन निदेशायल रेड सीए के साथ किसी कंपनी के टैक्स संबंधी मामले को लेकर भी हो सकती है।

Exit mobile version