Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 24 घंटे में फिर भूकंप के झटके:सोनीपत में स्टेडियम के नजदीक रहा केंद्र, 2.6 रही तीव्रता; कल 5 जिलों में असर रहा

हरियाणा में 24 घंटे के दौरान फिर भूकंप के झटके लगे हैं। सुबह 9 बजकर 42 मिनट और 3 सेकेंड पर भूकंप आया। दूसरे दिन भी भूकंप का केंद्र सोनीपत पहलादपुर किडोली में स्टेडियम के नजदीक रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

इससे पहले बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकेंड पर भूकंप आया था। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। इससे रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। सोनीपत में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके से यह जिला संवेदनशील होता जा रहा है।

Exit mobile version