Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप:पहले रोहतक अब झज्जर केंद्र, लोग घबराए, 20 दिन में पांचवां झटका,

हरियाणा में आज दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। इससे पहले रोहतक में बुधवार-गुरुवार की आधी रात 12:46 बजे भूकंप के झटके लगे। झटके महसूस होते ही लोगों की नींद टूट गई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रात भर डर का माहौल बना रहा।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप से जमीन के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में हलचल हुई। इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक का क्षेत्र रहा। प्रदेश में पिछले 20 दिन में 5 बार भूकंप आ चुका है।

भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

Exit mobile version