हरियाणा में आज सुबह-सुबह मौसम बदल गया। हिसार, भिवानी, अंबाला और सिरसा में बारिश हुई। वहीं, गुरुग्राम में बूंदाबांदी हुई। फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर और महेंद्रगढ़ के नारनौल में बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है। गरज-चमक के साथ हवाएं भी चलेंगी। प्रदेश में 16 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टागंज, दीघा से होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आ रही हैं। इससे मौसम लगातार बदल रहा है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक ही पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला करनाल रहा, जहां का इंद्री रेस्ट हाउस एरिया का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

15 जुलाई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) बारिश हो सकती है। जबकि, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद व कैथल के कुछेक (25 प्रतिशत एरिया) हिस्सों में बारिश होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!