हरियाणा में आज भी मौसम बिगड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सुबह-सुबह प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हुई है। वहीं, बाकी जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं।

जिन जिलों में बारिश हुई है, उसमें चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद शामिल हैं। दादरी, महेंद्रगढ़ और भिवानी में तेज बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हुआ। जबकि, फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली। वहीं, हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, झज्जर और फतेहाबाद शामिल हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। बुधवार, 4 जून को भी हरियाणा के कैथल और सिरसा में मौसम बिगड़ा था, जिससे कैथल में बारिश के साथ ओलावृष्टि और सिरसा में तेज बारिश हुई। वहीं, हिसार में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!