हरियाणा रोडवेज की बसों में 25 और 26 जनवरी को ई-टिकट मशीनें काम करेंगी। पहले विभाग की तरफ से हरियाणा डाटा सेंटर में मेंटेनेंस के चलते ई-टिकट मशीन काम नहीं करने की जानकारी दी गई थी। हरियाणा रोडवेज बस परिचालकों को पर्याप्त मात्रा में बुकिंग शाखा से मैनुअली टिकट जारी करवाने के लिए निर्देश जारी किए थे।
अब 25 और 26 जनवरी को हरियाणा रोडवेज की बसों में ई-टिकट मशीन बंद नहीं होगी। परिचालक पहले की तरह मशीनों से ई-टिकट काट सकेंगे। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को भी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अगर हरियाणा डाटा सेंटर में मेंटेनेंस के कारण कोई मशीन बंद होती है या काम नहीं करती तो ऐसी स्थिति के लिए परिचालकाें को मैनुअल टिकट रखने के लिए कहा गया है।
हरियाणा डाटा सेंटर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसका असर ई-टिकट मशीनों पर भी देखने को मिल सकता है। अगर तकनीकी कारण से ई-टिकट मशीनें बंद हो जाती है तो ऐसी स्थिति में रूटों पर परिचालकाें की ड्यूटी लगाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी परिचालकों की 25 और 26 जनवरी की ड्यूटियां 24 जनवरी को ही लगा दी जाएगी।
हरियाणा डाटा सेंटर में मेंटेनेंस कार्य के चलते ई-टिकट मशीनें बंद नहीं होंगी। सभी मशीन पहले की तरह सुचारू रूप से काम करेंगी। अगर तकनीकी कारण से कोई मशीन काम नहीं कर पाती तो ऐसे में यात्रियों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिचालक मैनुअली टिकट जारी कर सकेंगे।

