भारत में दशहरा पर्व शुक्रवार को मनाया जाने वाला है। दशहरे पर दशानन्र रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले दहन किए जाते हैं। हरियाणा के रोहतक में कुल 15 जगहों पर इस बार पुतलों का दहन किया जाएगा। जिसके लिए लगभग सभी इंतजाम हो गए हैं। कई स्थानों पर तो पुतले खड़े भी कर दिए गए हैं। सबसे ऊंचे रावण का पुतला ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में बनाया गया है। यहां 70 फीट ऊंचाई वाले रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा 60 फीट के मेघनाद व इतनी ही ऊंचाई के कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा।

पुतले दहन करने से पहले कुछ लोग रावण की पूजा भी करते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रावण बहुत ज्ञानी थे, लेकिन उन्होंने जीवन में घमंड के कारण सिर्फ एक ही ऐसी गलती कर दी जिसके चलते रावण का सम्पूर्ण सम्राज्य समाप्त होगया। लेकिन रावण का जीवन हमें बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा भी देता है।

रोहतक में यहाँ होंगे पुतले दहन : ओल्ड आईटीआई, पटेल नगर, गौकर्ण, गांधी कैंप, माडल टाउन, सेक्टर-1, हिसार रोड, एलपीएस, कुकारों वाली रामलीला, खरक जाटान, वैश्य कालेज के पास मैदान में।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!