Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुष्यंत चौटाला की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर: हिसार एसपी को एफिडेविट दाखिल करने के आदेश, अगली सुनवाई 30 को

हरियाणा के हिसार में सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की याचिका हाईकोर्ट में मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने हिसार एसपी को एफिडेविट देने के आदेश दिए है। अब अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी।

इस संबंध में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को हिसार में प्रेस कान्फ्रेंस की। बताया कि हमने हाईकोर्ट में 23 अप्रैल को लगाई याचिका लगाई थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। इस याचिका में हिसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने सहित कई बातें थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान एफिडेविट के लिए एसपी को कह दिया है।

Exit mobile version