दुष्यंत चौटाला 21 सितंबर को रोहतक जिले के दौरे पर होंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और 25 सितम्बर को पार्टी के जननायक चौ. देवीलाल की जयंती कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। डिप्टी सीएम के होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जेजेपी जिला पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहतक दलबीर भराण ने की। जेजेपी जिलाध्यक्ष रोहतक दलबीर भराण ने पार्टी के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर सुझाव मांगे और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पार्टी पदाधिकारियों की एंव कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!