Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुष्यंत चौटाला ने CM नायब सैनी को कटी पतंग बताया:बोले- पता नहीं कहां लैंड करेंगे, भाजपा को नहीं सैनी पर भरोसा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है, 5 अक्टूबर को राज्य में विधानसभा चुनाव के वोट डाले जाएंगे और 8 तारीख को नतीजों का ऐलान होगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसा है। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ‘कटी पतंग’ हो गए हैं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल, लाडवा या नारायणगढ़, पता नहीं कहां लैंड करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह को कोई सुरक्षित सीट नहीं मिल रही है। भाजपा को अपने मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं पर भरोसा नहीं है। नायब सिंह जहां से भी लड़ें, चुनाव हारेंगे।

जेजेपी नेता ने उचाना से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उचाना से इस बार तीसरा चुनाव विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। नामांकन के पहले दिन 5 सितंबर को उचाना से पर्चा भरूंगा।  

दुष्यंत चौटाला को चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने एक साथ पार्टी छोड़ी है। रामकुमार गौतम नारनौंद से विधायक हैं, अनूप धानक पूर्व मंत्री हैं और दो बार उकलाना से विधायक रहे हैं। जोगीराम सिहाग बरवाला से विधायक हैं। तीनों ने रविवार को जींद में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। जींद में रविवार को बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेजेपी से आए तीनों नेताओं को बीजेपी में शामिल कराया। इन तीनों के अलावा कई और नेताओं ने रविवार को बीजेपी की सदस्यता ली।

Exit mobile version