Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आमजन को साइबर सुरक्षा बारे किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के मार्गदर्शन मे श्री राम रंगशाला सोनीपत रोड, रोहतक मे चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान आमजन को साइबर अपराध थाना की टीम द्वारा साइबर अपराध की पहचान कर उनसे बचने बारे सुझाव देकर जागरूक किया है। इस दौरान आमजन को राष्ट्रीय हैल्पलाइन नम्बर 1930 आधारित सेल्फी के माध्यम से भी साइबर अपराधो बारे जागरुक किया गया है।

साइबर थाना टीम का 1930 आधारित सेल्फी का मुख्य उद्देश्य आमजन को साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने बारे का प्रचार करते हुए साइबर क्राइम बारे जागरुक करना है ताकि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुंरत शिकायत दर्ज करे ताकि साइबर पुलिस टीम की सहायता से साइबर ठग द्वारा ठगी गई रकम को उस खाते मे फ्रीज करवाकर पीडित को वापिस उसकी धनराशि लाटौई जाए।


साइबर थाना की विशेषज्ञ टीम ने आमजन को बताया कि आप जब किसी भी संस्था या कंपनी की वेबसाइट पर लिखे नंबरों पर कॉल करते है तो ऐसे नंबरों पर कॉल करते समय सावधानी बरतें। व्हाट्सएप व ई-मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से सावधान रहे। उन्होंने कहा है कि साइबर ठगों द्वारा आमजन को घर बैठे हजारों व लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर से बैंक सम्बंधित जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि जब आप कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बात करते है तो किसी प्रकार के लिंक पर क्लिक न करें। आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा साइबर थाना रोहतक व किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क की भी मदद ले सकते है ताकि आप साइबर फ्रॉड से बच सकें।

Exit mobile version