रोहतक में नगर निगम में नगर निगम के वित्त वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट व निगम के अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। नगर निगम के आयुक्त धीरेन्द्र खड़गटा ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। आयुक्त ने बताया कि सम्पत्ति आईडी को एनडीसी पोर्टल पर अपडेशन व नवीनीकरण के कारण एनडीसी पोर्टल आमजन के लिए बंद चल रहा है।
इस कारण पोर्टल आगामी कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। अधिकारियो को निर्देश दिए कि प्राॅपर्टी टैक्स जमा न करवाने वाले बकायादारों को नोटिस जारी कर, प्राॅपर्टी टैक्स बकायादारों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की जाए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की कार्यालय में समय पर उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए व आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यों का निपटान समय पर किया जाए।
आमजन से अपील है कि आगामी सप्ताह में सम्पत्ति आईडी व एनडीसी के काम के लिए कार्यालय में न आए। क्योंकि एनडीसी पोर्टल पर अपडेशन व नवीनीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके बाद पोर्टल पर कुछ नए विकल्प आएंगे। बैठक में संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार मौजदू रहे।
