रोहतक में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर के बाहर बैठे छोटे भाई पर लाठी से हमला बोल दिया। अधेड़ ने अचानक से पीछे से आ कर लाठी से एक बाद एक कई वार किए। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा भाई दो साल पहले उसके खिलाफ कराए गए केस को वापस लेने का दवाब दे रहा था, जब उन्होंने मना कर दिया जिसके चलते उसने आज हमला बोल दिया।
रोहतक के शीला बाईपास के पास एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई दो साल पहले उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर चुका है। इस मामले में उस पर केस दर्ज है जिसे वापिस लेने के लिए कुछ दिनों से वह धमकियां भी दे रहा है। लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो इस पर रविवार को जब वह घर के बाहर बैठे हुए थे तो वह लाठी लेकर आया और पीछे से अचानक उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी तरह घर में भागकर जान बचाई।
मामले में पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं है। आरोपी बड़े भाई से उनको और उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। वह फिर से हमला कर सकता है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
