Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मकान में आग लगने से 10 लाख की धनराशि व अन्य सामान जल कर राख- शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी

जींद के गांव गांगोली में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गयी। जिसमें मकान में रखी दस लाख रुपए की नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पिल्लूखेडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव गांगोली निवासी राममेहर के घर में सुबह आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घर से आग लगी देख आसपास के लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लोहे की पेटी में रखे दस लाख रुपए भी जलकर हुए राख

मकान मालिक राममेहर से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से मकान में पेटी में रखी दस लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पिल्लूखेडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version