Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से ग्रैप 3 लागू हो चुका है, एनसीआर में हरियाणा के 14 शहर आते हैं

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की वजह से ग्रैप 3 लागू हो चुका है। एनसीआर में हरियाणा के 14 शहर आते हैं। जिनमें गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, झज्जर फरीदाबाद, नूंह, रेवाड़ी, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं।

इससे पहले गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में प्राइमरी स्कूल बंद करने की सूचना आई थी लेकिन अभी तक अधिकारियों की तरफ से उसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं रविवार सुबह भी हरियाणा में धुंध छाई रही। जिस वजह से विजिबिलिटी 30 मीटर रह गई। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में ही रात का पारा 2.5 डिग्री तक कम हो गया।

हिसार में यह सबसे कम 11.5 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। हालांकि, रोहतक में रात का पारा सबसे अधिक 15.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार नवंबर में पहली बार है, जब रात का पारा सामान्य की श्रेणी में आया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन हरियाणा में घनी धुंध की दस्तक दिसंबर के मध्य में होती है। इस बार यह एक माह पहले दस्तक दे चुकी है।

पं​​​​​जाब के 14 जिलों में आज भी कोहरे का असर रहेगा। कई शहरों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है।जाब पं के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर में धुंध का लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों में चंडीगढ़ की हवा में हलका सुधार देखने को मिला है। चंडीगढ़ लंबे समय के बाद रेड अलर्ट से बाहर निकला है। यहां सेक्टर 22 में एवरेज एक्यूआई 232, सेक्टर 23 में एक्यूआई 294 और सेक्टर 53 में एक्यूआई 257 दर्ज किया गया है।

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में कल 17 नवंबर से फिर से उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने तथा रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 22 नवंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Exit mobile version