Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विधवा व बुढ़ापा पेंशन न मिलने से मदीना गांव के नाराज लोगों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक गेट पर जड़ा ताला

विधवा व बुढ़ापा पेंशन न मिलने से नाराज गांव मदीना के लोगों ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान मैनेजर सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बाहर निकाल दिया गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे सरपंच राजा शर्मा व पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों को समझाकर ताला खोला गया।

पिछले दिनों सरकार ने ओबीसी बैंक को पीएनबी में मर्ज किया गया। उसके बाद से बैंक का अधिकतर कार्य प्रभावित होने लगा। इसके बाद बैंक में मौजूद लगभग 1500 पेंशनधारकों की पेंशन बैंक में नहीं आई। पैंशन न मिलने से परेशान बुजुर्ग मंगलवार को सुबह 10:30 के बैंक पहुंचे और स्टाफ को बाहर निकालकर गेट पर ताला जड़ दिया।

बुजुर्गों का कहना है कि उन्हें दो तीन महीने से पेंशन नहीं दी जा रही। ऐसे में उन्हें खर्च चलाने में परेशानी आने लगी है। बैंक मैनेजर उपेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव में ओबीसी बैंक था जिसे पीएनबी में मर्ज कर दिया गया है। इससे आईएफएससी कोड में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंत तक पेंशन बुजुर्गों के खाते में डाल दी जाएगी।

Exit mobile version