Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बिजली का बिल न भरने के चलते कनेक्शन काटने का डर दिखा ठग ने किसान से ठगे 49हजार; ऐप डाउनलोड करवा की धोखाधड़ी

रोहतक में गांव बसंतपुर में किसान से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। किसान को ठगों ने फोन करके पहले तो बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने का डर दिखाया। बाद में एक ऐप डाउनलोड करवाई और 2 रुपए मांगे। जब 2 रुपए दे दिए तो उसके खाते से 48 हजार 963 रुपए कट गए।

गांव बसंतपुर निवासी तेजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पास एक फोन आया। जिसमें सामने वाले ने कहा कि आपने बिजली बिल नहीं भरा है। इसलिए बिजली बिल बकाया है। जिसके कारण शाम को बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

बिजली कनेक्शन कटने के बाद जब दोबारा से उक्त मोबाइल नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। उसके कहे अनुसार एप डाउनलोड कर ली। इसके बाद सामने वाले ने फोन पर कहा कि पहले 2 रुपए भेजो। जिस पर उसने कहे अनुसार 2 रुपए भेज दिए। इसके बाद देखा तो पाया कि उसके अकाउंट से कुल 48 हजार 963 रुपए कट गए।

उन्होंने बताया कि जब उसने अपना अकाउंट संभाला तो पाया कि उसके खाते से 48,963 रुपए कटे हुए हैं। जिससे स्पष्ट हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। वहीं ठगी का पता लगने के बाद मामले की शिकायत साइबर साइट व टोल फ्री नंबर पर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Exit mobile version