Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने युवक को मारी तीन गोलियां; आरोपी फरार

रोहतक में रामलीला नया पड़ाव कालोनी में शनिवार दोपहर को सरेआम एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

आपको बता दे 32 वर्षीय नवीन उर्फ बंटी की मीट मार्केट में दुकान है। वह दोपहर को अपने घर पर ही मौजूद था। इस दौरान पड़ोसी अरुण और उसके साथियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नवीन को उपचार के लिए आक्सीजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी देशराज सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके से कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से फायरिंग की गई है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए रामलीला पड़ाव में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

सिटी थाना इंचार्ज देशराज ने कहा कि घायल के बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों पर ही फायरिंग करने का आरोप है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version