Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बढ़ती गर्मी के कारण, रोहतक PGI की OPD का बदला समय

रोहतक के पंड़ित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के समय में बदलाव किया गया है। पीजीआई की ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा पिछले काफी समय से ओपीडी के समय में बदलाव की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

सोमवार को डीएमईआर के हरियाणा के आदेश के बाद निदेशक कार्यालय ने पत्र जारी करते हुए 20 मई से 30 जून तक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। इससे पहले ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक था।

Exit mobile version