Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तेज बारिश के कारण :जलभराव मे कई वाहन हुए बंद

रोहतक में शनिवार दोपहर को मौसम बदला और तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़क पर करीब दो फीट तक जमा पानी में से गुजरते वक्त कई वाहन भी बंद हो गए गए। वाहन को पानी से पार करना किसी परेशानी से कम नहीं था।

रोहतक में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया था। दो-तीन दिन तक शहर का पानी नहीं निकल पाया। ऐसे में प्रशासन का दावा था कि उम्मीद से अधिक बारिश होने के कारण यह स्थिति हुई है, लेकिन शनिवार को आई बरसात से भी ऐसे ही हालात पैदा हो गए। एक तरफ जहां बरसात के कारण मौसम सुहाना हो गया। जिस कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ शहर में हुए जलभराव ने लोगों की समस्या बढ़ा दी|

वीआइपी चौक मे भी जलभराव

कैनाल रेस्ट हाउस के पास नगर निगम ऑफिस, चर्च, बीएसएनएल कार्यालय व नजदीक ही कोर्ट और लघु सचिवालय है। जिसके चलते इसे वीआईपी चौक में भी शामिल किया गया है, लेकिन शनिवार को आई बारिश के कारण यहां भी डेढ़-दो फीट तक जलभराव हो गया।

कई वाहन बीच सड़क में ही बंद हो गए। पानी से गुजरते हुए काफी दोपहिया वाहन बंद हो गए। यहां तक की कार भी बंद हो गई। इसके साथ ही पैदल यात्रियों को भी आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version