Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

8 अक्तूबर को मतगणना के चलते दिल्ली बाय पास से मेडिकल मोड़ तक आमजन के लिए रास्ता रहेगा बाधित: मतगणना केंद्र से 100 मीटर को परिधि तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

रोहतक में जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 की अक्तूबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है।


जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, मतगणना पर्यवेक्षकों एएस मांडोट, जाफर मलिक, विनोद पी कावले, पदम लाल यादव, रिटर्निंग अधिकारियों नरेंद्र कुमार, दलबीर फोगाट, सुभाष चंद्र जून तथा आशीष कुमार राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि मतगणना के कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है।


जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि स्थानीय दिल्ली बाईपास से स्थानीय मेडिकल मोड तक के मार्ग को आम जनता के लिए मतगणना के दौरान बंद किया जाएगा। दिल्ली बाईपास की ओर से आने वाले मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग के लिए मदवि के गेट संख्या 2 पर पार्किंग बनाई गई है तथा मेडिकल मोड की ओर से जाने वाले मतगणना एजेंटों के वाहनों की पार्किंग के लिए पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में पार्किंग बनाई गई है। चुनाव प्रत्याशियों व मतगणना में तैनात अन्य स्टाफ के लिए जाट कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना एजेंट अपने मोबाइल फोन अपनी गाड़ी में रखकर आए तथा गाड़ी की चाबी मुख्य प्रवेश द्वार पर जमा करवाएं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्रों में मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना एजेंट अपने साथ केवल फार्म 17सी की प्रति ही मतगणना केंद्र के अंदर लेकर जा सकते है। मतगणना केंद्र में उन्हें पेन व पेपर दिया जाएगा।
बॉक्स :-

Exit mobile version