Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मामूली कहासुनी के चलते युवक पर जान लेवा हमला -5 को चाकू से गोदा

रोहतक जिले के गांव रिटोली में खेलते समय युवाओं के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और नौबत खूनी संघर्ष तक जा पहुंची। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से गांव कबूलपुर निवासी पांच दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

गांव कबूलपुर निवासी सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह अपने दोस्त अजय, अंकित, नितेश व भूपेंद्र के साथ रिटोली के सरकारी स्कूल में खेल रह था। उसी दौरान रिटौली निवासी कुछ लोग भी वहां स्कूल ग्राउंड में आए हुए थे। खेलते समय जोड़िया विशाल के साथ कहासुनी हो गई।

कहासुनी के कारण लड़ाई झगड़े में तब्दील हो गई। जिस कारण आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और अंकित के पाशु में चाकू मारा। जब बीच-बचाव के लिए आए नितेश, अजय, सौरव व भूपेंद्र को भी चाकू मार दिया गया। जिस कारण उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही ईंट से भी हमला किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। जब इस घटना का पता लगा तो परिवार वाले उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में ले आए|

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ समशेर सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version