Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में डीटीपी टीम ने अवैध कालोनी में की तोड़फोड़:​​​​​​​विभाग ने अभियान चलाकर 2 अवैध काॅलाेनियों को तोड़ा, पुलिस बल रहा मौजूद

रोहतक जिले में उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय द्वारा रोहतक नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों, कालोनियों को गिराने का अभियान चलाया गया। इस अभियान में रोहतक-हिसार आउटर बाइपास पर गांव मायना में 2 अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।

जिसमें 2 निर्माणाधीन भवन, 5 डीपीसी, 8 बिजली खंभे, डब्ल्यू.बी.एम. रोड़ नेटवर्क, कच्चा रोड़ नेटवर्क कुल लगभग 14.11 एकड़ को तोड़ा गया। इस तोड़-फोड़ की कार्यवाही में जिला नगर योजनाकार कार्यालय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने कहा कि अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर, भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें। अवैध निर्माण के खिलाफ इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।

Exit mobile version